MP-CG TOP NEWS: एमपी बार काउंसिल में सचिव नियुक्ति पर घमासान,

MP-CG TOP NEWS: एमपी बार काउंसिल में सचिव नियुक्ति पर घमासान,


Last Updated:

MP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

एमपी बार काउंसिल में सचिव नियुक्ति पर घमासान बिना रिजल्ट चयन के आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
जबलपुर. मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में सचिव पद की नियुक्ति को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. याचिकाकर्ता अतुल सिंह भारद्वाज ने इस नियुक्ति को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किए बिना ही चयन प्रक्रिया पूरी कर आशीष आनंद पांडे को सचिव नियुक्त कर दिया गया. यह पूरा मामला तब सामने आया जब हाईकोर्ट द्वारा पूर्व सचिव गीता शुक्ला की नियुक्ति को अवैध ठहराने के बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब उसी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह अपारदर्शी रही. अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सिलेबस तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि इसकी मांग की गई थी. इसके बावजूद 15 मार्च 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई और बिना परिणाम घोषित किए सीधे 24 मार्च को इंटरव्यू कराए गए. इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया.

ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 21 कॉलोनाइजरों पर FIR दर्ज
ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में प्रशासन ने 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, इन लोगों पर बिना वैध अनुमति के कॉलोनियां काटने का आरोप है. प्रशासन ने जांच के बाद मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की. अधिकारियों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर जमीन की अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी. इससे आम लोगों को भी नुकसान हो सकता था. पुलिस ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए हैं. बिजौली थाना में 17 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. वहीं महाराजपुरा थाना में 4 लोगों पर मामला कायम किया गया है. पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. जो भी बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link