अनूपपुर में बैलगाड़ी से टकराई बाइक, किशोर की मौत: पसला गांव में हादसा, अधूरा सड़क और लापरवाही का आरोप – Anuppur News

अनूपपुर में बैलगाड़ी से टकराई बाइक, किशोर की मौत:  पसला गांव में हादसा, अधूरा सड़क और लापरवाही का आरोप – Anuppur News




अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसला में रविवार शाम एक सड़क हादसे में किशोर समर सिंह मार्को (पिता अनूप सिंह, निवासी कर्राटोला) की मौत हो गई। यह घटना पसला से हररी फाटक जाने वाली अधूरी सड़क पर शाम 4.30 बजे हुई, जब उसकी बाइक एक बैलगाड़ी से टकरा गई। घटना के बाद समर सिंह के साथ मौजूद उसके साथी ने एंबुलेंस को सूचना दी। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस को स्थानीय ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और ठेकेदार के आने के बाद ही शव को ले जाने की बात कही। बाद में डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर समर सिंह मार्को को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र जिला अस्पताल प्रभारी मंसा राम सिंह मार्को ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है, जिसका पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जाएगा। मृतक के साथ घायल हुए किशोर उदयभान सिंह धुर्वे (निवासी लपटा) ने बताया कि रविवार को समर सिंह अपनी बाइक से उसके पास लपटा गांव आया था। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर पयारी गांव (फुनगा चौकी) गए थे। शाम को वापसी के दौरान वे पसला से हररी फाटक जाने वाली अधूरी सड़क का उपयोग ‘शॉर्टकट’ के रूप में कर रहे थे। इसी दौरान पसला से कुछ दूर बनबंधा गांव के पास आगे जा रही एक बैलगाड़ी से उनकी बाइक साइड से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में बाइक चला रहे समर सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही थी, लेकिन ठेकेदार ने लगभग 9 महीने पहले काम अधूरा छोड़ दिया था। सड़क की स्थिति बेहद खराब होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण यह दुखद हादसा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि समर सिंह दसवीं पास कर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में 11 वीं में दाखिला लिया था। मार्च महीने में हुआ गांव आया हुआ था। उसके घर में दादी नान की बाई आर्मी दादा संतन सिंह माता आनंदवती पिता अनूप सिंह आर्मों सहित बड़ी बहन राधिका सिंह है। बहन की शादी अभी नहीं हुई है। समर सिंह घर में अकेला पुत्र था।



Source link