सतना में MPPSC परीक्षा में 78% रही उपस्थिति: 8 केंद्रों पर 3515 अभ्यर्थी पंजीकृत, दोनों पालियों में कड़ी निगरानी – Satna News

सतना में MPPSC परीक्षा में 78% रही उपस्थिति:  8 केंद्रों पर 3515 अभ्यर्थी पंजीकृत, दोनों पालियों में कड़ी निगरानी – Satna News




सतना में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर आधारित प्रणाली से शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों के लिए कुल 3,515 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित सामान्य अध्ययन (जीएस) की परीक्षा में 2,748 (78.18%) अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 767 (21.82%) अनुपस्थित रहे। दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित एप्टीट्यूड परीक्षा में 2,710 (77.10%) परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 805 (22.90%) अनुपस्थित रहे। पहली बार AI लाइव स्ट्रीमिंग से निगरानी परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पहली बार एआई आधारित लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। सभी परीक्षा केंद्र जैमर सिस्टम से लैस रहे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले बुलाया गया और प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग की गई। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और बायोमेट्रिक सिस्टम से पहचान सत्यापित की गई। 8 केंद्रों पर कुल 189 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जहां प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर एक कैमरा निगरानी के लिए तैनात रहा।



Source link