बुरहानपुर में 43° की तपिश के बाद आंधी-बारिश से राहत: शाम को चली तेज हवाएं, नेपानगर क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 43° की तपिश के बाद आंधी-बारिश से राहत:  शाम को चली तेज हवाएं, नेपानगर क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर 43 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद तेज हवाओं और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुरहानपुर शहर में शाम के समय तेज हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। नेपानगर क्षेत्र के डाभियाखेड़ा, बड़ीखेड़ा और पांच ईमली सहित आसपास के गांवों में शाम सवा 5 बजे से करीब आधे घंटे तक बारिश दर्ज की गई। बारिश की दो तस्वीरें देखिए… गर्मी से मिली राहत, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी अचानक बदले मौसम से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों ने तेज हवा और बारिश से मक्का फसल और पशुओं के चारे को नुकसान की आशंका जताई है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी लगातार तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था।



Source link