मध्यप्रदेश में आज 26 अप्रैल को MPPSC परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय कन्या विद्यालय, पीजी कॉलेज, शासकीय कन्य
.
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार एक विशेष एजेंसी को तैनात किया गया है। जांच प्रक्रिया में मैन्युअल चेकिंग के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, एडमिट कार्ड स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।
मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है।
केंद्रों पर CCTV-बायोमेट्रिक से सख्त निगरानी
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पुलिस बल की कड़ी निगरानी है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। शासकीय कन्या विद्यालय में 350 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

परीक्षा केंद्र में लाइन में लगे परीक्षार्थी।

सेंटर्स पर अपने रोल नंबर चेक करते अभ्यर्थी।
दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय फ्रिस्किंग की व्यवस्था लागू
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय फ्रिस्किंग की व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।