Last Updated:
MPESB Van Rakshak Bharti 2026 : मध्य प्रदेश में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए बंपर नौकरियां हैं. यह भर्ती वन और जेल विभाग में निकली है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है.
MP Jobs : इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है.
MPESB Van Rakshak Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत वन विभाग और जेल विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. पहले यह अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 थी, जिसे बढ़ाकर उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है.
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,679 पदों को भरा जाएगा. इसमें वन रक्षक (Van Rakshak), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी (Jail Prahari) और सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब आवेदन करने का अच्छा अवसर है.
कैसे करना है आवेदन?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और सटीक भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है.
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए-
- वन रक्षक (Van Rakshak): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है.
- क्षेत्र रक्षक (Field Guard): 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- जेल प्रहरी (Jail Prahari): न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है.
- सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent): इस पद के लिए उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी)
About the Author
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें