कंटेनर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत: धूल की वजह से नहीं दिखा वाहन; नर्मदापुरम से शादी की खरीदारी करके लौटते समय हादसा – Sehore News

कंटेनर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत:  धूल की वजह से नहीं दिखा वाहन; नर्मदापुरम से शादी की खरीदारी करके लौटते समय हादसा – Sehore News




सीहोर में एक बाइक सवार युवक कंटेनर से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह नर्मदापुरम से शादी की खरीदारी करके लौट रहा था। युवक की मौत पर गुस्साए लोगों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने वहां काम कर रही कंपनी पर आरोप लगाया। कहा कि लापरवाही से काम के चलते धूल उड़ रही है और इसी वजह से सड़क पर दुर्घटना हो गई। हादसा बुधनी जनपद पंचायत के ग्राम खितवाई में रविवार को हुआ। मृतक की पहचान ग्राम सेमरी खोजरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान उर्फ बबलू के रूप में हुई है। सीधे कंटेनर से टकराई बाइक
पुष्पेंद्र रविवार को होशंगाबाद से शादी की खरीदारी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। खितवाई के पास सड़क निर्माण कार्य के कारण भारी धूल उड़ रही थी, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो गई थी। इसी दौरान, पुष्पेंद्र को सामने से आ रहा पोकलेन मशीन से लदा कंटेनर दिखाई नहीं दिया। उनकी बाइक सीधे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोग बोले- सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कंपनी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही है। सड़क पर पानी का छिड़काव न होने के कारण अत्यधिक धूल उड़ती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी की लापरवाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और निर्माण कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई थी।



Source link