नेपानगर रेंज में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा: निमाड़ के 4 जिलों से वन विभाग और पुलिस बल पहुंचा, 300 से अधिक कर्मचारी शामिल – Burhanpur (MP) News

नेपानगर रेंज में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा:  निमाड़ के 4 जिलों से वन विभाग और पुलिस बल पहुंचा, 300 से अधिक कर्मचारी शामिल – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर जिले की नेपानगर रेंज में रविवार, 27 अप्रैल को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में निमाड़ के चार जिलों से वन विभाग का अमला और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा। वन विभाग लंबे समय से बाहरी अतिक्रमणकारियों को जिले से हटाने की योजना बना रहा था, जिसकी तारीख अब तय हो गई है। शनिवार शाम को बुरहानपुर पुलिस लाइन में कार्रवाई के लिए बल एकत्रित हुआ। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे
बुरहानपुर के डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि नेपानगर रेंज में चिह्नित बाहरी अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाएगा। यह एक बड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी शामिल है। इस कार्रवाई में बुरहानपुर के अलावा खंडवा वन मंडल, खरगोन और बड़वाह जैसे जिलों के वनकर्मी भी शामिल होंगे। स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि इस टीम में 300 से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे।



Source link