मन्दसौर जिले में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। चिलचिलाती धूप के बीच लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है, वहीं जो लोग बाहर निकल रहे हैं वे गर्मी से बचने के लिए मुंह पर गमछा या कपड़ा बांधकर सफर करते दिख रहे हैं। तेज धूप और लू के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की संख्या कम हो गई है। खासकर पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालकों को गर्मी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। तपती गर्मी से लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। तेज धूप की तीन तस्वीरें…
तापमान 41 डिग्री के पार, लू का असर जारी मंदसौर में अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को दिनभर गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। शनिवार को तेज गर्मी के बीच अचानक 15 से 20 मिनट की बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी का असर बरकरार रहा। हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने मंदसौर जिले में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 27 अप्रैल को भी इसी तरह गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
Source link