टीकमगढ़ के जतारा स्थित न्यू कोर्ट कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए। पीड़ित बिहारी लाल अहिरवार ने बताया कि उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे जब पड़ोसियों की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी, तब जाकर चोरी का पता चला। लाखों के जेवर और नकदी पार चोरों ने घर के भीतर जमकर छानबीन की और अलमारी में रखे करीब 8-10 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और लगभग 25 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि यह जेवर और पैसे परिवार के तीन-चार सदस्यों के थे, जो घर में रखे हुए थे। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, कॉलोनी में हुई इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Source link