गो सम्मान में 50 हजार हस्ताक्षर, ज्ञापन आज – Sagar News

गो सम्मान में 50 हजार हस्ताक्षर, ज्ञापन आज – Sagar News



सागर| गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर देशभर में पिछले चार माह से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को हस्ताक्षरित प्रतियां कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र के रूप में सौंपे जाने की तैयारी है। अभियान में करीब 50 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी मालूक पीठ शिष्य मंडल सागर की ओर से दी गई। सुबह 11 बजे पहलवान बाबा मंदिर से कीर्तन करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक जाकर आवेदन सौंपा जाएगा।



Source link