Last Updated:
Lowest Powerplay total in IPL: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के पावरप्ले में सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, जिससे 6 ओवर में उसका स्कोर सिर्फ 13/6 रहा. इससे पहले पावरप्ले में सबसे छोटा टोटल राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जिन्होंने 2009 में आरसीबी के ही खिलाफ दो विकेट खोकर सिर्फ 14 रन ही बनाए थे.
दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला कई सारे शर्मनाक रिकॉर्ड का गवाह बना. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने अपनी आग उगलती गेंदों से ऐसा कहर बरपाया कि एक के बाद एक 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए और बोर्ड पर लगे थे सिर्फ 9 रन. आरसीबी की इस खूंखार बॉलिंग जोड़ी के कहर का असर ये हुआ कि दिल्ली कैपिटल्स ने न चाहते हुए भी पावरप्ले में सबसे छोटे टोटल का शर्मनाक रिकॉर्ड नाम कर लिया.
आईपीएल पावरप्ले का सबसे छोटा टोटल
दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती 6 ओवरों में सिर्फ 13 रन बनाए और उसके 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. यह आईपीएल में किसी भी टीम का पावरप्ले में बनाया गया सबसे छोटा टोटल है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड था, जिसका आरसीबी के खिलाफ 2009 में पावरप्ले स्कोर 14/2 था. 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 14/3 का स्कोर बनाया, जो तीसरा सबसे छोटा पावरप्ले टोटल है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस लिस्ट में चौथे (15/2 वर्सेस केकेआर, 2011), 5वें (16/1 वर्सेस दिल्ली डेयरडेविल्स, 2015) और छठे (16/1 वर्सेस आरसीबी, 2019) स्थान पर है.
आईपीएल पावरप्ले में सबसे छोटा टोटल.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें