सागर में भाजपा नेता के भाई पर मारपीट का आरोप: केक की कीमत को लेकर शुरू हुआ था विवाद, घटना CCTV में कैद – Sagar News

सागर में भाजपा नेता के भाई पर मारपीट का आरोप:  केक की कीमत को लेकर शुरू हुआ था विवाद, घटना CCTV में कैद – Sagar News


सागरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बेकरी कर्मचारी से मारपीट करते भाजपा नेता के भाई।

सागर में शहर के परकोटा क्षेत्र स्थित एक बेकरी में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कर्मचारी की मेडिकल जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित कर्मचारी अमित सिंह के अनुसार, रविवार रात करीब 10:35 बजे वह कान्हा बेकर्स एंड स्वीट्स में दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक दुकान में आए और केक की कीमत पूछने लगे। अमित का आरोप है कि कीमत बताने के बाद युवक गालीगलौज करने लगे और विवाद बढ़ गया। बातचीत के दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हूई घटना।

मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हूई घटना।

दुकान संचालक ने बीचबचाव किया तो उसे भी मारा थप्पड़।

दुकान संचालक ने बीचबचाव किया तो उसे भी मारा थप्पड़।

लात-थप्पड़ और चप्पल से की मारपीट

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कर्मचारी के साथ लात-थप्पड़ों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान चप्पल से भी कर्मचारी को पीटा गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में एक युवक भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी का भाई है। साथ ही, बाद में आए संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायत न करने की धमकी देने की भी बात कही गई है।

मामले में कर्मचारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं, संबंधित पक्ष ने विवाद को लेकर अपने स्तर पर अलग पक्ष रखा है।



Source link