आम समेत अन्य पेड़ों की 4 लाख की लकड़ियां पकड़ी: जंगल में रात 2 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में लदी थी, दो आरोपी हिरासत में – Umaria News

आम समेत अन्य पेड़ों की 4 लाख की लकड़ियां पकड़ी:  जंगल में रात 2 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में लदी थी, दो आरोपी हिरासत में – Umaria News




उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में वन विभाग ने सोमवार देर रात लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान टीम ने जंगल में अवैध लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ा। सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान टीम को जंगल के भीतर एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली घूमती दिखी। जब उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें आम और अन्य पेड़ों की लकड़ियां लदी हुई थीं। मौके पर मौजूद दो लोग लकड़ी के परिवहन से जुड़े कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। लाखों का माल जब्त, दो हिरासत में वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध लकड़ी को तुरंत जब्त कर लिया, जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में दिनैश और रामनरेश नाम के दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच जारी कार्रवाई के दौरान उप संचालक भी टीम के साथ मौजूद रहे। वन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह लकड़ी जंगल के किस हिस्से से काटी गई थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है।



Source link