Last Updated:
Groom And Bride Helicopter: जबलपुर में गौर-पड़रिया गांव में दूल्हा और दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े. बताया जा रहा है कि एक किसान ने अपने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दूल्हा और दुल्हन की हेलीकॉप्टर से हुई विदाई (AI तस्वीर)
Jabalpur News: जबलपुर जिले के गौर पड़रिया गांव में एक पिता ने अपने बेटे से किया वादा कुछ इस अंदाज में निभाया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, मालगुजार गोकल पटेल (अप्पू) ने अपने बेटे अर्पित पटेल की शादी को यादगार बनाने के लिए विदाई के लिए खास तौर पर हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया. बीते 25 अप्रैल को नुनसर स्थित अंश मैरिज गार्डन में बेलखाडू के गांव भीटा निवासी संतोष पटेल की सुपुत्री मोनिका और अर्पित का विवाह संपन्न हुआ. शादी की रस्में पूरी होने के बाद, रविवार सुबह जब विदाई का वक्त आया, तो विदाई सड़क के रास्ते नहीं बल्कि आसमान से हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर में पहुंचा दूल्हा
विदाई का यह अनूठा नजारा रविवार सुबह करीब 8 बजे देखने को मिला, जब दूल्हा अर्पित अपनी दुल्हन मोनिका और अपनी बहन के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर मैरिज गार्डन से अपने पैतृक गांव गौर पड़रिया के लिए रवाना हुए. जैसे ही हेलीकॉप्टर गौर पड़रिया पहुंचा. आसमान में उड़ते उड़नखटोले को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में पहुंचा. बच्चे खुशी से उछल पड़े.
नवदंपति का किया गया भव्य स्वागत
गांव में नवदंपति का भव्य स्वागत और सत्कार किया गया. अपनी बहू का गृह प्रवेश इतने शाही अंदाज में कराने के लिए पिता द्वारा किए गए इस विशेष इंतजाम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है और लोग इसे ‘रॉयल विदाई’ का नाम दे रहे हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें