पहले नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर बहनों को हवस का शिकार! ‘वहशी’ चाचा गिरफ्तार

पहले नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर बहनों को हवस का शिकार! ‘वहशी’ चाचा गिरफ्तार


Last Updated:

Guna Crime News: गुना में रिश्तों को तार-तार करने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पीड़ित सगी बहनों के पिता से दोस्ती थी. उनके घर पर उसका आना-जाना था. पीड़िता के पिता उसे अपना भाई समान मित्र मानते थे, लेकिन उसकी नजरें बेटी समान भतीजियों पर थी.

Zoom

गुना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Guna News: गुना से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घिनौनी वारदात सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की भार्गव कॉलोनी की घटना शर्मसार करती है. जिस शख्स को दो मासूम बहनें अपने पिता का जिगरी दोस्त समझकर चाचा कहकर सम्मान देती थीं, वही उनकी अस्मत का लुटेरा बन बैठा. आरोपी न केवल बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था, बल्कि उसने बड़ी बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया था.

तब बिटिया ने दिखाई हिम्मत
इसी वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर वह बड़ी बेटी को गलत काम के लिए मजबूर करने लगा था. सोमवार देर रात जब जुल्म की इंतिहा हो गई, तब हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया.

भरोसे की आड़ में खेलता रहा गंदा खेल
जानकारी के अनुसार, आरोपी फिरोज की पीड़िता के पिता से दोस्ती थी. उनके घर पर उसका आना-जाना था. पीड़िता के पिता उसे अपना भाई समान मित्र मानते थे, लेकिन फिरोज की नजरें बेटी समान भतीजियों पर थीं. घटना की शुरुआत 25 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब पीड़ित परिवार फिरोज और उसकी पत्नी के साथ कोटा घूमने गया था. वापसी के दौरान फिरोज की पत्नी और बच्चे कोटा में रूक गए थे, जबकि अन्य लोग गुना वापस आ रहे थे. रास्ते में अर्टिगा गाड़ी में फिरोज ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की. उस वक्त मासूम बच्ची डर के मारे सहम गई और उसने शोर मचाने के बजाय अपनी सीट बदल ली, लेकिन उसे क्या पता था कि यह सिर्फ शुरुआत है.

वीडियो बनाकर शुरू किया ब्लैकमेलिंग
घर लौटने के बाद आरोपी फिरोज की दरिंदगी और बढ़ गई. उसने किसी तरह नाबालिग का नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. इसी वीडियो के दम पर वह नाबालिग को आए दिन डराने-धमकाने लगा. वह मासूम को अकेला पाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देता और उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था. जब भी वह घर आता, उसकी आंखों में हवस होती थी. महीनों तक मासूम बहनें इस खौफ के साये में जीती रहीं कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो समाज में उनकी बदनामी होगी.

आधी रात को रेस्क्यू, पुलिस भी रह गई दंग
सोमवार देर रात जब फिरोज का आतंक बर्दाश्त से बाहर हो गया, तब बड़ी बहन ने साहस दिखाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी आपबीती सुनाई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय हुई और रात के सन्नाटे में टीम भार्गव कॉलोनी पहुंची. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और थाने लेकर आईं. थाने में महिला पुलिस अधिकारियों के सामने जब नाबालिगों ने रोते-बिलखते दास्तां सुनाई, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 2 बजे आरोपी फिरोज के घर दबिश दी और उसे सोते हुए ही दबोच लिया.

पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
एसी गुना हितिका बासल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों के बयानों और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी फिरोज खान के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराएं 74, 77, 351 (2), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 7 एवं 8 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसमें मौजूद आपत्तिजनक सामग्री की जांच की जा रही है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link