जबलपुर में पारा 44°C के करीब: गुरुवार को बादल छाने की संभावन, अगले तीन दिन आंशिक राहत के संकेत, अलनीनो से बढ़ी गर्मी – Jabalpur News

जबलपुर में पारा 44°C के करीब:  गुरुवार को बादल छाने की संभावन, अगले तीन दिन आंशिक राहत के संकेत, अलनीनो से बढ़ी गर्मी – Jabalpur News



जबलपुर में अप्रैल के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे दिन में लू जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में हल्के उतार-चढ़ाव के साथ आंशिक राहत के संकेत दिए हैं।

.

सोमवार को शहर में गर्मी चरम पर रही, जहां तापमान लगभग 43°C तक पहुंच गया। यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 42-43°C और न्यूनतम तापमान 26-28°C रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और दोपहर में तेज धूप के कारण हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

गुरुवार तक बादल छाने की संभावना, गिरेगा पारा

बुधवार को तापमान 40 से 41°C और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को तापमान 42°C के साथ हल्के बादल दिख सकते हैं, जबकि शुक्रवार को तापमान 43°C तक पहुंचने के साथ गर्मी में फिर बढ़ोतरी होगी। मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन फिलहाल तेज गर्मी से बड़ी राहत की उम्मीद कम है।

अप्रैल के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 37°C था, जो महीने के अंतिम सप्ताह में बढ़कर 44°C तक पहुंच गया है। इस तरह लगभग 5-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अलनीनो के असर से बढ़ा तापमान

इस साल अलनीनो प्रभाव के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लू के दिनों में वृद्धि हुई है और बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं। देश के कई हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की स्थिति इसी कारण मजबूत बनी हुई है।

जबलपुर में फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत के कोई संकेत नहीं हैं। अलनीनो के प्रभाव के कारण इस साल अप्रैल के अंत में ही मई जैसी भीषण गर्मी महसूस हो रही है।



Source link