पन्ना अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में शराबी का हंगामा: नवजात बच्चों की माएं सहमीं, खाना फेंका और कपड़े फाड़े – Panna News

पन्ना अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में शराबी का हंगामा:  नवजात बच्चों की माएं सहमीं, खाना फेंका और कपड़े फाड़े – Panna News




पन्ना जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक शराबी युवक ने जमकर ऊधम मचाया। यह वह वार्ड है जहां नवजात बच्चों की माएं रुकती हैं। युवक की हरकतों से वहां भर्ती महिलाएं और उनके बच्चे इस कदर डर गए कि अपनी जान बचाने के लिए वार्ड से बाहर भाग आए। प्रत्यक्षदर्शी गोलू राजा के अनुसार, पवई का रहने वाला 22 साल का हजारी वंशकार भारी नशे में अस्पताल पहुंचा था। उसकी बच्ची अस्पताल में भर्ती है। उसने वार्ड के अंदर घुसते ही हंगामा शुरू कर दिया। उसने वहां रखा खाना फेंक दिया और अपनी पत्नी को गालियां देने लगा। नशे की हालत में उसने खुद के कपड़े भी फाड़ लिए। महिलाओं में फैला डर वार्ड में छोटे-छोटे बच्चे और ऐसी महिलाएं थीं जिनकी हाल ही में डिलीवरी हुई थी। युवक को इस तरह हिंसक होते देख सभी डर गए। कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर वार्ड के बाहर खड़ी हो गईं। मुश्किल से काबू में आया युवक हंगामे की खबर मिलते ही सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। युवक ने उनके साथ भी बदतमीजी और गाली-गलौज की। काफी मशक्कत के बाद गार्डों ने उसे पकड़ा और वार्ड से बाहर निकालकर सीधे जिला अस्पताल की पुलिस चौकी ले गए। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।



Source link