बार में वर्किंग लड़की को दिल दे बैठा ये दिग्गज, शादी से पहले ही बन गया था पिता

बार में वर्किंग लड़की को दिल दे बैठा ये दिग्गज, शादी से पहले ही बन गया था पिता


होमखेलक्रिकेट

बार में वर्किंग लड़की को दिल दे बैठा ये दिग्गज, शादी से पहले ही बन गया था पिता

Last Updated:

joe root carrie cotterell love story: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट पहली नजर में ही कैरी कॉटरेल को दिल दे बैठे थे. कैरी कॉटरेल हेडिंग्ले में एक नामी बार में मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं. रिलेशनशिप में आने के बाद जो रूट ने तब सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जब शादी से पहले ही वह पिता बन गए थे. इसके एक साल बाद रूट और कैरी कॉटरेल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए.

Zoom

जो रूट और कैरी कॉटरेल पहली बार बियर बार में मिले थे.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत और संयमित बल्लेबाजी के लिए मशहूर रूट की असल जिंदगी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है. जो रूट का दिल जिस लड़की पर आया, उनका नाम कैरी कॉटरेल (Carrie Cottrell) है. उनकी पहली मुलाकात कई क्रिकेटर्स की तरह क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि एक बियर बार में हुई थी. यह वह समय था जब जो रूट क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना रहे थे. कैरी इंग्लैंड के लीड्स में स्थित ‘द आर्क’ नामक एक मशहूर बार में मैनेजर थीं.

रूट अक्सर वहां जाया करते थे और वहीं उनकी नजरें कैरी से मिलीं. कैरी की सादगी और उनके व्यक्तित्व ने रूट को इस कदर प्रभावित किया कि वे उन्हें अपना दिल दे बैठे. हालांकि, एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए एक बियर बार के वर्कर के साथ रिश्ता जोड़ना उस वक्त काफी चर्चा का विषय बना था. अक्टूबर 2014 में कैरी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते का ऐलान किया, जिससे फैंस को उनकी और रूट की पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी दिखाने लगे.

View this post on Instagram





Source link