दमोह में सुनार नदी किनारे मिला बुजुर्ग का शव: सात दिन से लापता था, किराना दुकान पर करते थे काम; अचानक गायब हुए – Damoh News

दमोह में सुनार नदी किनारे मिला बुजुर्ग का शव:  सात दिन से लापता था, किराना दुकान पर करते थे काम; अचानक गायब हुए – Damoh News




दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक लापता बुजुर्ग का शव सुनार नदी किनारे मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शव बुरी हालत में मिला
मृतक की पहचान 67 वर्षीय मदन कुर्मी, निवासी फुटेरा कलां (थाना बटियागढ़) के रूप में हुई है। शव काफी खराब हालत में था, बताया जा रहा है कि पानी में रहने के कारण जानवरों और मछलियों ने चेहरे को नुकसान पहुंचाया था, जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी। बाद में परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। सात दिन से थे लापता
जानकारी के अनुसार, मदन कुर्मी अपने गांव में किराने की दुकान पर काम करते थे और करीब एक सप्ताह पहले अचानक लापता हो गए थे। उनके बेटे उमेश ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंदौर तक की गई तलाश
परिजनों ने उनकी खोज में इंदौर तक संपर्क किया था, जहां कुछ लोगों ने बताया था कि वे नौकरी के लिए वहां गए हो सकते हैं। लेकिन बाद में कोई जानकारी नहीं मिली। नदी किनारे मिला शव
मंगलवार दोपहर नरसिंहगढ़ की सुनार नदी किनारे स्थानीय लोगों ने एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है कि मौत कैसे हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा।



Source link