Last Updated:
Raja Raghuvanshi Wife Sonam Bail: राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है, जब पत्नी सोनम को जमानत मिल गई है. उन पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप लगे थे. गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद थीं. अब अदालत ने उन्हें रिहाई दे दी है.
राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम को मिली जमानत
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई थी. अब इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, जब उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. इसकी पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम मेघायल की शिलांग जेल में बंद थीं. पुलिस ने सोनम सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है और सोनम की रिहाई हुई है.
शिलांग हनीमून मनाने गए थे राजा रघुवंशी
पिछले साल मई में राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी. इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघायल के शिलांग के लिए रवाना हो गए थे. बाद में कुछ दिनों तक लापता रहने के बाद राजा का दो जून को शिलांग की घाटी में शव मिला था. इसके हड़कंप मच गया था. फिर मामले में बड़ा ट्विस्ट उस समय पता चला कि इसमें पत्नी सोनम का हाथ है. बाद में पुलिस ने सोनम को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया था.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें