महीनेभर में 8 शतक… IPL में बल्लेबाजों का ‘तांडव’, टूटने वाला है महारिकॉर्ड!

महीनेभर में 8 शतक… IPL में बल्लेबाजों का ‘तांडव’, टूटने वाला है महारिकॉर्ड!


होमखेलक्रिकेट

महीनेभर में 8 शतक… IPL में बल्लेबाजों का ‘तांडव’, टूटने वाला है महारिकॉर्ड!

Last Updated:

Most Centuries scored in a Single IPL Season: आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक 2024 में लगे थे. उस साल बल्लेबाजों ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए कुल 14 शतक जड़े थे, जो अब तक के किसी भी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 2023 का सीजन पहला ऐसा मौका था, जब टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में शतकों की संख्या 10 के पार पहुंची थी. कुल 12 शतक लगे थे. हालांकि, आईपीएल 2026 में 14 शतकों का यह रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने भी आईपीएल 2026 में जमाया शतक.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का सीजन अभी अपने आधे पड़ाव पर ही पहुंचा है, लेकिन मैदान पर बल्लेबाजों ने जिस तरह का तांडव मचाया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक महीने के भीतर अब तक 8 शतक लग चुके हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में जिस रफ्तार से बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, उसे देखकर लग रहा है कि 2024 के सीजन में बना 14 शतकों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड इस साल चकनाचूर हो जाएगा. आईपीएल 2024 लीग का 17वां सीजन था. इस सीजन में 14 शतक लगे. किसी भी सीजन में लगने वाले शतकों का यह रिकॉर्ड है. आईपीएल 2023 में लगे 12 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2024 में नया रिकॉर्ड बना था.

आईपीएल 2024 में विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड, साई सुदर्शन, सुनील नरेन, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मार्क्स स्टॉयनिस, सूर्यकुमार यादव, जॉनी बेयरेस्टो, और विल जैक्स ने 1-1 शतक लगाया था, जबकि जोस बटलर ने 2 शतक लगाए थे. आईपीएल 2026 लीग का 19वां सीजन है. इस सीजन में भी शतकों की झड़ी लगी हुई है. सवाल यह है कि क्या इस सीजन आईपीएल में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड बन पाएगा या नहीं.

महीनेभर में 8 शतक…
आईपीएल 2026 में 39 मैचों तक 8 शतक लगाए जा चुके हैं. सीजन के बचे हुए मैचों में अगर 7 और शतक लगते हैं तो यह रिकॉर्ड होगा. इसके साथ ही आईपीएल 2024 में लगे 14 शतकों का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा. आईपीएल 2026 में जिन बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, उनमें चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन (2), मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा (1), राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी (1), सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (1), मुंबई इंडियंस के क्विंटन डिकॉक (1), दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल (1) और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (1) का नाम शामिल है.

सीजन में अभी फाइनल तक 35 मैच और खेले जाने हैं. इन मैचों में किस बल्लेबाज के नाम शतक आता है और आईपीएल 2024 में लगे सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड टूटता है या नहीं, यह देखना काफी रोमांचक होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 36 गेंदों में ठोका शतक.

वैभव के नाम सीजन का सबसे तेज शतक
15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. उन्होंने न केवल इस सीजन का, बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों में से एक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे तेज शतक है. क्रिस गेल (30 गेंद) और स्वयं वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद- 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ) के बाद यह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. अपनी 103 रनों (37 गेंद) की पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही पहली 6 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर की थी. वह जिस लय में हैं, आगामी मुकाबलों में फिर शतकीय कारनामा कर सकते हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link