Last Updated:
Gang of widows In Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना में सक्रिय ‘विधवाओं का गैंग’ पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ई-रिक्शा, बस और ऑटो में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली महिलाओं के इस गिरोह के सरगना सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है. जांच में सामने आया है कि इस गैंग को चाचा-भतीजे मिलकर संचालित कर रहे थे और इसमें दिल्ली, राजस्थान और आगरा की विधवा व मजबूर महिलाओं को शामिल किया गया था.
विधवाओं का गैंग ai photo
मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘विधवाओं का गैंग’ चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ महिलाओं ने संगठित तरीके से लोगों को निशाना बनाकर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया. यह महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से अपराध को अंजाम देती थीं.
मध्य प्रदेश पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा में चोरी करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है. पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है. इस महिलाओं के गैंग को मुरैना में चाच-भतीजे चला रहे थे. इस गैंग में दिल्ली, राजस्थान और आगरा की विधाव और मजबूर महिलाओं के शामिल किया गया है.
गैंग की महिलाएं ई-रिक्शा, बस और ऑटो में जिस यात्री को अपना टारगेट बनाती थी इसके आसपास बैठ जाती थी और सड़क पर गड्ढे के कारण झटका लगने के दौरान ये महिलाओं का बैग, पर्स बड़ी होशियारी से चोरी करती और अगले स्टॉप पर उतर जाती थी.
गैंग सरगना सहित 11 आरोपी गिरफ्तार
दैनिक भास्कर के अनुसार, पुलिस द्वारा आदिवासी निवासी ग्राम टिकटोली के रहने वाले वकील उर्फ सोनू उसकी पत्नी कमलेश, ललित, गुड्डू सिंह, मंजू, ऊषा, कमलेश, पिंकी, गुड्डी जाटव, शांति देवी और पूनम को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और किन-किन जिलों में इनकी गतिविधियां फैली हुई हैं.
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
आईपीएस मनोज कुमार ने बताया कि बस में महिला के पर्स के गहने व नगदी चोरी के मामले की पड़ताल करते हुए डबरा बस स्टैंड से दो महिलाओं को हिरासत में लिया था. पुलिस ने शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए फरियादी के साथ फुटेज चेक करते हुए स्टैंड तक पहुंची और वहां पर संदेही महिलाओं को फरियादी ने पहचान लिया. इन महिलाओं से पूछताछ से और इनके मोबाइल की पड़ताल करते हुए बानमोर और मुरैना में पुलिस ने दबिश देते हुए गैंग के सरगना सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें