इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: डॉग शेल्टर कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप, शादी टूटने पर युवती से मारपीट; युवक पर जानलेवा हमला – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  डॉग शेल्टर कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप, शादी टूटने पर युवती से मारपीट; युवक पर जानलेवा हमला – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

मोबाइल पर बात करने पर 118 चालान, 72 लाइसेंस सस्पेंड

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग चौराहों पर कार्रवाई करते हुए 118 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, वहीं 72 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

सोनम इंदौर आएगी तो पूछूंगी मेरे बेटे को क्यों मारा?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। परिजनों को इस फैसले की जानकारी उनके वकील से नहीं, बल्कि शिलांग पुलिस के एक फोन से मिली। अचानक आई इस खबर के बाद घर का माहौल बदल गया। पूरी खबर पढ़ें…

खंडवा रोड पर दो जगह आग

खंडवा रोड इलाके में देर रात से अलसुबह तक दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। खंडवा रोड स्थित मैरिज गार्डन में बारात के दौरान आतिशबाजी से आग लगी, जबकि दूसरी घटना में गोशाला में भीषण आग भड़क गई। पूरी खबर पढ़ें…

रेडियो जॉकी का आईफोन लूटा

खजराना थाना पुलिस ने मोबाइल झपटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। पूरी खबर पढ़ें…

पिस्टल और बैग चोरी करने वाला पकड़ाया

इंदौर की भंवरकुआ थाना पुलिस ने कार का कांच तोड़कर बैग और पिस्टल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी तक सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहुंची। पुलिस का दावा है कि इसके लिए उन्होंने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज देखे। पूरी खबर पढ़ें…

डॉग सेल्टर होम कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक डॉग सेल्टर होम में काम करने वाली युवती ने सफाईकर्मी युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

कंट्रोल के गेहूं की शिकायत पर छापा

शहर में राशन के गेहूं की अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना पर गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने जिंसी हाट मैदान क्षेत्र की एक दुकान पर दबिश दी। मौके पर गेहूं से भरी गाड़ी मिलने पर उन्होंने जांच करवाई और सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

रनवे के पास बिना अनुमति काम, एएआई का नोटिस

देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रनवे के पास बिना अनुमति और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के कार्य किए जाने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें…

युवक पर जानलेवा हमला

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक पर दो युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर में गहरी चोट आई है। घायल हालत में वह एक दुकान के बाहर गिर पड़ा। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जांच भी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

शादी की बात टूटी तो युवती से मारपीट

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अंकित ठाकुर और उसके साथी अभिषेक पंवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link