इंदौर में डॉग सेल्टर होम कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप: युवती के नहाते समय बाथरूम में घुसने की कोशिश की, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण – Indore News

इंदौर में डॉग सेल्टर होम कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप:  युवती के नहाते समय बाथरूम में घुसने की कोशिश की, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण – Indore News




इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक डॉग सेल्टर होम में काम करने वाली युवती ने सफाईकर्मी युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नयन भालसे के रूप में हुई है, जो उसी डॉग सेल्टर होम में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले करीब एक माह से उस पर गलत नजर रखे हुए था और उससे जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, वह उसका मोबाइल लेकर उस पर अश्लील वीडियो सर्च करता था। जबरदस्ती करने का प्रयास किया पीड़िता के मुताबिक 16 अप्रैल को वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर बाहर आने के बाद भी उसने गलत हरकतें कीं। इसके बाद 22 अप्रैल की रात आरोपी बिना किसी कारण के सेल्टर होम में आया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोपी की लगातार हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने सेल्टर होम संचालिका को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link