Last Updated:
Bhopal Waterpark: देशभर में तेज गर्मी का सितम जारी है. इस बीच मध्यप्रदेश और खासकर राजधानी भोपाल खूब तप रहा है. अब अगर इस तेज गर्मी में आप परिवार के साथ वाटर पार्क का आनंद लेना चाहते हैं तो जान लीजिए भोपाल के सबसे बेस्ट वाटर पार्क और उनका पूरा पता और खुलने बंद होने का समय. भोपाल और इसके आस-पास 4 ऐसे वॉटरपार्क. जहां जाते ही गर्मी छू मंतर हो जाएगी.
इस तेज गर्मी में भी जहां ठंड का अहसास हो ऐसा वॉटर पार्क राजधानी भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर इंडस टाउन के पास बना है. अगर टिकट की बात करें तो यहां प्रति व्यक्ति अम्युजमेंट पार्क और वॉटर पार्क पार्क का टिकट 700 रुपए का मिलता है. जिसको आप काउंटर या ऑनलाइन ले सकते हैं. इस वाटर पार्क की टाइमिंग सुबह 10 से रात 8 बजे तक रहती है.
राजधानी भोपाल में अगर आप पुराने भोपाल या भानपुर तरफ रहते हैं तो आप गर्मी से निजात पाने के लिए विदिशा रोड पर स्थिति पीपल्स वाटर पार्क का रुख कर सकते हैं. ये वॉटर पार्क सुबह 10.30 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. यहां एक टिकट की कीमत 350 रुपए रहती है.
इस गर्मी भोपाल अर्बन हीट आईलैंड का असर झेल रहा है. जिसके कारण शहर का तापमान दूसरे शहरों के मुकाबले ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. जिस बीच आप इस भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने घर से नजदीकी वाटर पार्क का परिवार संग रुख कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप राजधानी भोपाल के बागसेवनिया और कटारा हिल्स की तरह रहते हैं तो आपको वॉटरपार्क जाने के लिए दूर नहीं जाना होगा. इस इलाके में फॉर लेक्स वॉटरपार्क भोपाल बायपास के पास झगरिया खुर्द के पास स्थिति है. जो सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. इस वॉटरपार्क में एक टिकट का रेट 499 है.
राजधानी भोपाल का आखिरी वाटर पार्क इंदौर बायपास रोड पर स्थित है. क्रिसेंट वाटर पार्क भोपाल और सीहोर के सबसे फेमस वाटर पार्क में गिना जाता है. ये वॉटरपार्क अल्हाड़ा खेड़ी भोपाल इंदौर बायपास पर स्थित है. जो सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है. यहां प्रति व्यक्ति एंट्री टिकट 670 रुपए लगती है.
मध्य प्रदेश की राजधानी में अगर वाटर पार्क की बात करें तो शहर के अंदर कुल 3 बड़े वाटर पार्क और अम्युजमेंट पार्क स्थित है. जो शहर के तीन दिशाओं में बने हैं. यहां गर्मी शुरू होते ही हर साल भारी भीड़ उमड़ती है. इन वाटर पार्क में कई तरह की वॉटर स्लाइड के साथ ही रैन डांस की सुविधा भी रहती है.
इस तेज गर्मी में अगर आप वाटर पार्क जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इवनिंग का समय सबसे बेहतर रहेगा. जिस दौरान वाटर पार्क में कम भीड़ रहती है. जिससे आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.