केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह पहली बार पहुंचे जनता कार्यालय: 10मिनट रुककर निजी कार्यक्रमों में पहुंचे, पोस्ट में गायब राज्यसभा सांसद का नाम – narmadapuram (hoshangabad) News

केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह पहली बार पहुंचे जनता कार्यालय:  10मिनट रुककर निजी कार्यक्रमों में पहुंचे, पोस्ट में गायब राज्यसभा सांसद का नाम – narmadapuram (hoshangabad) News




केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार रात को नर्मदापुरम में पहुंचे। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के जनता कार्यालय में पहली बार क्षणिक भर पहुंचने पर उनका बाजे गाजे, आतिशबाजी और फूलमाला पहनाकर स्वागत हुआ। जनता कार्यालय में मंत्री शिवराज सिंह 10 मिनट रुककर शहर में आयोजित निजी कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हो गए। जनता कार्यालय नर्मदापुरम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह को सांसद चौधरी ने किसान हितों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक हल भेंट किया। रात 10.10बजे उनका काफिला जनता कार्यालय पहुंचा था। 10.20बजे वो रवाना हो गए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, क्षेत्रीय विधायक सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थिति रहे। सांसद की पोस्ट में राज्यसभा सदस्य का नाम छूटा कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जनता कार्यालय स्वागत की पोस्ट सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सोशल मीडिया पेज पर शेयर हुई। जिसमें नर्मदापुरम, सोहागपुर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के नाम लिखे। लेकिन राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का नाम नहीं लिखा गया। जबकि उन्हीं के पेज पर पोस्ट एक फोटो में राज्यसभा सांसद नारोलिया फ्रंट लाइन में नर्मदापुरम विधायक के बाजू में खड़े नजर आ रही है। सांसद चौधरी की पोस्ट में राज्यसभा सांसद नारोलिया जैसा बड़ा नाम नहीं लिखने से सवाल खड़े हो रहे है?



Source link