जैसिम पर पहली नजर में दिल हार बैठे थे रसेल, जानें उनकी लव लाइफ के बारे में

जैसिम पर पहली नजर में दिल हार बैठे थे रसेल, जानें उनकी लव लाइफ के बारे में


Last Updated:

Happy birthday Andre Russell: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आज 38 साल के हो गए हैं. क्रिकेट के मैदान पर रसेल ने अपने दमदार खेल से कई बार फैंस का दिल जीता है. हालांकि, रसेल ने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलने के लिए इंटरनेशनल करियर को जल्दी विराम दे दिया. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी लग्जरी लाइफ, उनकी पार्टनर और कुल नेटवर्थ के बारे में.

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक रहे आंद्रे रसेल आज 38 साल के हो गए हैं. रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी में लीग में खेलते हुए नजर आते हैं. फिलहाल वह आईपीएल में केकेआर की टीम के साथ पावर कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं. रसेल लंबे समय तक केकेआर के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर टीम के बैकबोन बने रहे, लेकिन टीम ने इस सीजन में उन्हें रिटेन नहीं किया. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ जुड़ी कुछ अनोखी चीजों के बारे में.

आंद्रे रसेल का क्रिकेटिंग करियर बहुत ही विस्फोटक रहा है. इंटरनेशनल स्तर पर उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 2012 और 2016 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाई. वे अपनी घातक गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. रसेल ने साल 2012 में डेब्यू किया था, लेकिन उनकी असल पहचान केकेआर के साथ बनी. आईपीएल में उन्होंने 140 से अधिक मैच खेलकर 2600 से ज्यादा रन बनाए हैं और 120 से अधिक विकेट झटके हैं.

क्रिकेट के अलावा रसेल की पर्सनल लाइफ भी काफी रंगीन रहा है. रसेल ने एक खूबसूरत सुपरहॉट मॉडर जैसिम लौरा से शादी की. जैसिम मूल रूप से अमेरिका के मियामी फ्लोरिडा की रहने वाली हैं. रसेल और जैसिम की मुलाकात रसेल के क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में हुई थी. वे पहले अच्छे दोस्त बने और फिर उनका प्यार परवान चढ़ा. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 2014 में सगाई की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसिम ने रसेल को हर कदम पर साथ निभाया और वह उनकी सबसे बड़ी मोटिवेटर मानी जाती हैं और अक्सर स्टेडियम में उन्हें चीयर करते हुए देखी जाती हैं. साल 2020 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम इस कपल ने आलिया रसेल रखा. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रसेल और जैसिम दोनों अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए किसी भी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है. ऐसे में ये अफवाह भी है कि शायद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं.

आंद्रे रसेल और जैसिम लोरा ने साल 2016 में एक निजी समारोह में शादी की थी. जैसिम पेशे से एक बेहद सफल मॉडल, ब्लॉगर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने 19 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. जैसिम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और बड़े लाइफस्टाइल और ब्यूटी ब्रांड्स के साथ जुड़कर काम करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने बोल्ड फोटोशूट शेयर करती रहती हैं.

आंद्रे रसेल के नेटवर्थ की बात करें तो वह लगभग 16 से 18 मिलियन डॉलर जो भारतीय करंसी में करीब 135 से 150 करोड़ रुपए है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया आईपीएल सैलरी, इंटरनेशनल मैच फीस और दुनिया भर की टी20 लीग्स हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट, जैसे जमैका की टेलीकॉम कंपनियों और ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड्स से भी मोटी कमाई करते हैं. जमैका में उनका एक आलीशान घर है. इसके अलावा रसेल के पास मर्सिडीज-बेंज AMG और निसान GTR जैसी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है.



Source link