ड्रेसिंग रूम में खुले आम स्मोकिंग कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में कैद हुई घटना

ड्रेसिंग रूम में खुले आम स्मोकिंग कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में कैद हुई घटना


होमखेलक्रिकेट

ड्रेसिंग रूम में खुले आम स्मोकिंग कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में कैद हुई घटना

Last Updated:

पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने हद कर दी. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टीम ड्रेसिंग रूम में उनको वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया. इस घटना का वीडियो जो दूसरी पारी के 16वें ओवर में रिकॉर्ड हुआ, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

ड्रेसिंग रूम में खुले आम स्मोकिंग कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में कैद हुई घटना

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार विवादों में घिरी हुई है. पहले टीम के कोचिंग स्टाफ ने मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और अब कप्तान रियान पराग ने हद कर दी. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टीम ड्रेसिंग रूम में उनको वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया. इस घटना का वीडियो जो दूसरी पारी के 16वें ओवर में रिकॉर्ड हुआ, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

न्यू PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में मंगलवार (28 अप्रैल) को खेले गए मैच के दौरान जो हुआ उसपर बीसीसीआई कड़ा एक्शन ले सकता है. जो भी रियान पराग ने किया वो नियमों का उल्लंघन है जिसमें आईपीएल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आचार संहिता के कानून 2.2 के तहत खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला बनता है. मैच रेफरी आधिकारिक चेतावनी दे सकते हैं, खिलाड़ी की मैच फीस का कुछ हिस्सा काट सकते हैं या फिर सस्पेंशन भी लगा सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स पहले से ही जांच के घेरे में

यह घटना RR की आईपीएल 2026 में सबसे बड़ी जीत के बाद सामने आई है. लीग की अजेय टीम पंजाब किंग्स के घर में RR ने आखिरी ओवर में 223 रन का लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की. पराग ने 16 गेंद में 29 रन बनाए. जैसे ही RR अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची, उन्होंने अपने नाम एक और ऑफ-फील्ड विवाद जोड़ लिया.

View this post on Instagram





Source link