मैहर जिले के रामनगर इलाके में बुधवार शाम एक बोलेरो पिकअप गाड़ी पुलिया से नीचे गिर गई। यह हादसा बाबूपुर गांव के पास बुधवार करीब 5 बजे हुआ। गाड़ी में दहेज का सामान लदा था और इस एक्सीडेंट में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पिकअप गाड़ी सीधी जिले से एक बारात से लौटकर सिमरिया जा रही थी। बाबूपुर गांव की पुलिया के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने किया बचाव कार्य हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह और ड्राइवर रामधनी वर्मा ने गांव वालों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने बिना देर किए सभी घायलों को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया। हादसे में घायल हुए युवक इस दुर्घटना में रीवा जिले के सेमरिया के रहने वाले तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लाली विश्वकर्मा (26 साल) विनोद कुमार विश्वकर्मा (25 साल) अनिरुद्ध विश्वकर्मा (22 साल) तीनों को इलाज के लिए रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
Source link