बाल कल्याण समिति सदस्य का नाबालिगों संग धरना, VIDEO: रेलवे कार्य रोकने की मांग पर तहसीलदार से तीखी बहस; आत्मदाह की चेतावनी – Sidhi News

बाल कल्याण समिति सदस्य का नाबालिगों संग धरना, VIDEO:  रेलवे कार्य रोकने की मांग पर तहसीलदार से तीखी बहस; आत्मदाह की चेतावनी – Sidhi News




सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रेलवे निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य और अधिवक्ता रंजना मिश्रा ने नाबालिग बालिकाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे कार्य रोकने की मांग करते हुए सड़क निर्माण न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। विवाद उस स्थान पर हुआ जहां रेलवे लाइन निर्माण के कारण पुरानी सड़क तोड़ दी गई है। रंजना मिश्रा बोली-निर्माण नहीं हुआ तो मैं आत्मदाह कर लूंगी इसके स्थान पर एक नई अप्रोच सड़क बनाई जा रही है, जो अभी अधूरी है। प्रदर्शनकारी इसी अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर विरोध कर रहे थे। धरने के दौरान रंजना मिश्रा ने कहा, “यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मैं और हम सब आत्मदाह कर लेंगे। उसके बाद हमारी लाशों के ऊपर से रेलवे का काम किया जाए।” उनके इस बयान से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस प्रदर्शन में नाबालिग की उपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल संरक्षण से जुड़े पद पर रहते हुए बच्चों को विरोध प्रदर्शन में शामिल करना नियमों के खिलाफ माना जा रहा है। इस मुद्दे पर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार से तीखी बहस सूचना मिलने पर रामपुर नैकिन के तहसीलदार आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। वहां रंजना मिश्रा और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हुई। रंजना मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्हें सड़क निर्माण के संबंध में गलत जानकारी दी गई थी। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि रेलवे कार्य नियमानुसार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का अनैतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह विरोध व्यक्तिगत हितों से प्रेरित प्रतीत होता है और प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मामले की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link