Last Updated:
Bhopal News: भोपाल में इंसानियत को तार-तार करने देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां तीन आरोपियों ने मिलकर एक युवक को निर्वस्त्र करके जमकर पीटा. इसके बाद उसे बेल्ट और थप्पड़ों से भी मारा गया. पीड़ित ने उन्हें बार-बार छोड़ने की भी बात कही. बताया जा रहा है कि आरोपी अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे.
भोपाल में युवक को निर्वस्त्र करके पीटा गया
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
Bhopal News: भोपाल के शबरी नगर में वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं, जब बदमाश को नंगा करके चप्पलों से पीटा गया. जमीन पर लिटाकर उसके मुंह पर पेशाब भी की गई. इस दौरान पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. बाद में पीड़ित युवक को अधमरा करके छोड़ दिया गया.
बताया जा रहा है कि प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और रोहित पंवार ने यश उर्फ भय्यू नाम के युवक को नंगा करके बुरी तरह से पीटा. उस पर बेल्ट और लातों से वार किए गए. आरोपी प्रेम थापा दो महीने पहले सेंट्रल जेल भोपाल से रिहा हुआ. वहीं, रोहित पंवार 20 दिन पहले (बाल संप्रेक्षण गृह) सिवनी से रिहा हुआ. तीसरा आरोपी गट्टू पिस्टल 10 दिन पहले सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया. जेल से आते ही तीनों ने यश उर्फ भय्यू को जमकर पीटा.
उमेश बम लहरी की गैंग को खत्म करने की मंशा से युवक को पीटा गया
बताया जा रहा है कि यश उर्फ भय्यू जेल में बंद उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल का गुर्गा है. उमेश बम लहरी की गैंग को खत्म करने की मंशा में यश को पकड़कर नंगा कर पीटा गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है.
पुलिस ने आरोपियों के लिए घोषित किया इनाम
एडीसीपी अवधेश गोस्वामी ने कहा कि हनुमानगंज थाने में अपराध पंजीकृत किया गया है. आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनकी सघनता से तलाश की जा रही है. आरोपी किसी गैंग से नहीं जुड़े हैं और कुछ समय पहले ही जेल से छूटे हैं. उन पर इनाम पर भी घोषित किया गया है. जिस व्यक्ति के साथ यह घटना हुई है. उनके साथ इनका पुराना विवाद है, जैसे ही ये जेल से छूटे हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें