जिले में भीषण गर्मी दर्ज की जा रही है। अप्रैल माह मे जहां तापमान अधिकतम 44 डिग्री पहुंचा और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। वहीं कुछ राहत आज बदल छाने से हुई । आज अधिकतम तापमान 41.7 और न्यनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया है ।मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। लोगो को घरों में रहने और पानी अधिक पीने की सलाह दी जा रही है। ताकि गर्मी से लोग बीमार होने से बचे। झुलसने वाली गर्मी अप्रैल महीने में ही जिले में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है।आज जिले में अधिकतम 41.7 डिग्री तापमान के साथ न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रहा है। 9 बजे के बाद शहर सुनसान नजर आता है। मौसम विभाग की माने तो कल भी यही तापमान रहेगा इससे कुछ बढ़ भी सकता है। लोगो को आवश्यक घर से ना निकलने की सलाह दी गई है। आज बादल छाए रहे फिर धूप निकली है इससे तापमान में दो डिग्री गिरावट आई है ।आज से तेज हवाएं और आंधी चलेंगी जिससे तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी। फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। अनावश्यक घरों से ना निकले मौसम विभाग के सह संचालक डॉ संदीप सिंह तोमर के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है आगे भी पड़ेगी। आज का तापमान 41.7 और 25 रहा है। यह कल भी रहेगा। लेकिन एक दिन बाद से तेज हवाएं और आंधी चलेगी जिससे तापमान में कुछ एक दो डिग्री गिरावट आएगी। फिलहाल सभी अपने घरों में ही रहे आवश्यक बाजार में ना निकले।
Source link