मैं उसे मार दूंगी…! सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद छलका राजा की मां का दर्द

मैं उसे मार दूंगी…! सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद छलका राजा की मां का दर्द


Last Updated:

राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट के ताजा फैसले ने एक बार फिर मामले को सुर्खियों में ला दिया है. मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मृतक के परिवार में गहरा आक्रोश है. खासकर राजा की मां उमा रघुवंशी ने इस फैसले पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे न्याय के खिलाफ बताया है और साजिश तक का आरोप लगाया है. परिवार अब जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है.

Zoom

राजा रघुवंशी की मां ने कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट के इस फैसले से राजा के परिवार के नाखुश हैं और परिवार में गरम और गुस्सा है. राजा करी मां ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए और साजिश का आरोप भी लगाया. अब परिवार जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारियां कर रहा है. सोनम को 11 महीने के बाद जमानत मिली है.

कोर्ट में 11 महीने चली कार्रवाई के बाद सोनम को जमानत मिल गई है. जिसके बाद राजा की मां उमा रघुवंशी खुद को संभाल नहीं पाई और कोर्ट के फैसले से नाराज होकर बोली कि ‘मैं चाहती हूं सोनम मेरे सामने आ जाए…तो मैं उसे मार दूंगी’. उन्होंने कोर्ट के फैसले पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मां ने कोर्ट के फैसले पर खड़े किए गंभीर सवाल
रादा मां उमा रघुवंशी ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि मुझे समझ नहीं आ रही कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद जमानत कैसे मिल गई. मुझे कानून पर पूरा भरोसा था लेकिन अब लगता है कानून अंधा हो गया है. उमा ने अंदर ही अंदर पैसों के आरोप भी लगाए. उन्होंने कानून कार्यप्राणी पर भी सवाल खड़े किए और कहा अगर लड़की की जगह कोई लड़का होता तो उसे इतनी जल्दी जमानत मिलती? उन्होंने कहा वह इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगी और वह हाईकोर्ट तक जाएगी. उनका कहना था कि वह बेटे को न्याय दिलान के लिए हर संभव कोशिश करेंगी और लड़ाई लड़ेगी. उनका कहना था कि दोषी को फांसी होना चाहिए.

मातम में बदली शादी की खुशियां
11 महीने पहले जो मां अपने बेटी की शादी के लिए धूमधाम से तैयारी कर रही थी. घर में रौनक और मेहमानों का आना जाना लगा था, ढोल नगाड़ों के साथ रस्में की जा रही थी लेकिन क्या पता कि शादी के कुछ दिन बाद ही मां पर अपने बेटे की मौत का पहाड़ टूट पड़ेगा. और वह जिसे अपनी बहू बनाकर घर ला रही है वो ही उसके बेटे को मौत के घाट उतार देगी. शादी के बाद बेटा और बहू हनीमून पर शिलांग गए थे लेकिन वहां से ऐसी खबर आई की पूरे घर में मातम पसर गया.

खबर मिली कि बेटे की लाश मिली लेकिन बहू का कुछ पता नहीं चला. वहीं कुछ दिन बाद सोनम को यूपी से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद जो खुलासे हुए उसने सबको चौंका दिया. आरोप लगे कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को मारा और फिर खुद गायब होने का नाटक किया.

कानून अंधा होता है आज याकीन हुआ
मृतक राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने भी कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा था लेकिन इस फैसले ने उनका विश्वास तोड़ा है. वहीं भाई ने गुस्से में कहा कि हमने फिल्मों में सुना था कि कानून अंधा होता है, लेकिन अब यकीन भी हो गया.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link