रतलाम में बाइक समेत पेड़ से टकराया युवक, मौत: रात भर घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने ढूंढा तो सुबह मिला शव – Ratlam News

रतलाम में बाइक समेत पेड़ से टकराया युवक, मौत:  रात भर घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने ढूंढा तो सुबह मिला शव – Ratlam News




रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रात भर जब युवक घर नहीं पहुंचा तो बुधवार सुबह परिजनों ने तलाश किया तो शव सड़क मार्ग पर मोड पर पेड़ के पास मिला। मृतक का नाम ईश्वर डोडियार निवासी भडानखुर्द है। सुबह सूचना मिलने पर बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी मौके पर पहुंचे शव की शिनाख्त कर बाजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार ईश्वर मंगलवार को ग्राम देवली में नोतरे (शादी के कार्यक्रम) में गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसकी तलाश शुरू की। तब पता चला कि वह हादसे का शिकार हो गया है। सुबह 5 बजे निकला था जानकारी में सामने आया है कि युवक बुधवार सुबह 5 बजे ग्राम देवली से बाइक से निकला था। बाजना-कुशलगढ़ मार्ग पर स्थित एक मोड़ पर बाइक का बैलेंस बिगड़ने से वह पेड़ व पत्थरों के बीच जा टकराया। इससे गंभीर घायल होकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी है। तीन साल पहले हुई शादी मृतक ईश्वर की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। बाजना थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पेड़ व पत्थरों से बाइक टकराने के कारण मौत का कारण सामने आया है। मर्ग कायम कर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।



Source link