भैया बोलकर 35 रन मारता है…वैभव से पिटने के बाद छलका अर्शदीप का दर्द

भैया बोलकर 35 रन मारता है…वैभव से पिटने के बाद छलका अर्शदीप का दर्द


होमखेलक्रिकेट

भैया बोलकर 35 रन मारता है…वैभव से पिटने के बाद छलका अर्शदीप का दर्द

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े बड़े गेंदबाजों को कूटा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में छक्के और चौके जमाए. मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, ये लड़का भैय्या भैय्या बोलकर 35 रन मार देता है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के पिटने के बाद छलका अर्शदीप सिंह का दर्द

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने हर एक गेंदबाज को जमकर धोया है. हर मैच में वो विरोधियों पर कहर बनकर टूटते हैं. सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ धुंआधार शतक जमाने के बाद पंजाब कि टीम के अंदर दहशत का माहौल था. उन्होंने वही किया जिसके लिए जाने जाते हैं. 268 की स्ट्राइक रेट कुटाई करते हुए महज 16 बॉल पर 43 रन बना डाले. इस ताबड़तोड़ शुरुआत की वजह से ही राजस्थान ने पंजाब से मिले 223 रन के लक्ष्य को हासिल किया.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह की सबसे ज्यादा कुटाई हुई. उनको 4 ओवर में 17 कि इकोनॉमी से 68 रन पड़े. मैच के बाद का एक वीडियो राजस्थान के सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया है. इसमें यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह आपस में बात करते नजर आ रहे हैं. यहां बात किसी और खिलाड़ी की नहीं बल्कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की करते दिखे.



Source link