Volkswagen Taigun Facelift और Tata Sierra भारतीय SUV बाजार में अलग-अलग अपील के साथ आते हैं. एक तरफ जर्मन इंजीनियरिंग और ड्राइविंग फील है, तो दूसरी तरफ ज्यादा स्पेस, फीचर्स और प्रीमियम अपील. अगर आप नई SUV लेने की सोच रहे हैं, तो ये तुलना आपके लिए काफी मददगार होगी.
VW Taigun Facelift की कीमत लगभग ₹11 लाख से शुरू होकर ₹19.3 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. वहीं, Tata Sierra की कीमत ₹11.49 लाख से ₹21.29 लाख तक है. यानी बेस वेरिएंट में Taigun सस्ती है, जबकि टॉप वेरिएंट में Sierra ज्यादा महंगी और प्रीमियम पोजिशनिंग देती है. आइए जानते हैं कि दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा?
डिजाइन और इंटीरियर
Taigun Facelift में सटल अपडेट्स जैसे इल्युमिनेटेड लोगो, LED लाइट बार और स्पोर्टी लुक मिलते हैं, जो इसे मॉडर्न और यूरोपियन फील देते हैं. दूसरी तरफ Sierra का डिजाइन ज्यादा बोल्ड और SUV जैसा है, जिसमें बड़ा साइज, बॉक्सी स्टाइल और मजबूत रोड प्रेजेंस देखने को मिलता है. कुल मिलाकर टाइगुन स्पोर्टी दिखती है, जबकि सिएरा ज्यादा प्रीमियम और ब्लंकी लगता है.
इंटीरियर की बात करें, तो Taigun का केबिन प्रीमियम लेकिन कॉम्पैक्ट है, जिसमें अच्छा फिट-फिनिश मिलता है. Sierra का इंटीरियर ज्यादा स्पेशियस और फ्यूचरिस्टिक है, बड़ा व्हीलबेस होने से पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम मिलता है. फैमिली यूज के लिए Sierra ज्यादा आरामदायक है.
फीचर्स और सेफ्टी
Taigun में 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. Sierra आगे निकलती है, क्योंकि इसमें 12.3-इंच स्क्रीन, 12-स्पीकर JBL सिस्टम, HUD, 360° कैमरा, पावर्ड टेलगेट और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
Taigun में 6 एयरबैग, ESC और मजबूत बॉडी के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. Sierra में भी 6 एयरबैग हैं, लेकिन इसके साथ 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.
इंजन और माइलेज
Taigun में 1.0 लीटर (115 PS) और 1.5 लीटर (150 PS) टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं. Sierra में ज्यादा ऑप्शन हैं. इसे 1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160PS तक) और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. परफॉर्मेंस के मामले में दोनों अच्छे हैं, लेकिन Sierra ज्यादा वेरायटी देती है. दोनों का माइलेज 15-18 KMPL के आस-पास ही है.
कौन बेहतर: अगर आपको ड्राइविंग का मज़ा, कॉम्पैक्ट साइज और बेहतर हैंडलिंग चाहिए तो टाइगुन बेहतर है. लेकिन अगर आप स्पेस, फीचर्स और फैमिली-फ्रेंडली SUV चाहते हैं, तो Tata Sierra ज्यादा वैल्यू देती है. दोनों की कीमत वेरिएंट के हिसाब से ऊपर-नीचे जाती हैं.