नीमच में श्रद्धा के साथ मनाया नरसिंह जयंती महोत्सव: अग्रवाल समाज मंदिर में लगाए 56 भोग; जीवंत नरसिंह लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु – Neemuch News

नीमच में श्रद्धा के साथ मनाया नरसिंह जयंती महोत्सव:  अग्रवाल समाज मंदिर में लगाए 56 भोग; जीवंत नरसिंह लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु – Neemuch News




नीमच के घंटाघर स्थित अग्रवाल समाज के नृसिंह मंदिर में गुरुवार को भगवान नरसिंह जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। प्रातः अभिषेक से शुरू हुए इस उत्सव में शाम को भव्य नरसिंह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। 56 भोग और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण उत्सव के तहत सुबह 8:30 बजे भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। दोपहर में नृसिंह परिवार महिला मंडल द्वारा भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय बना रहा। जीवंत लीला: खंभ फाड़कर प्रकट हुए भगवान शाम 7:15 बजे गोधूलि बेला में नरसिंह लीला का मुख्य आकर्षण शुरू हुआ। कलाकारों ने हिरण्यकश्यप वध और भक्त प्रह्लाद की रक्षा के प्रसंग का जीवंत मंचन किया। जैसे ही भगवान नरसिंह खंभ फाड़कर प्रकट हुए, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी बेला में भगवान ने धर्म की स्थापना की थी। आरती के साथ उत्सव का समापन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि यह उत्सव प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से मनाया जाता है। लीला मंचन के पश्चात रात्रि में भगवान की भव्य महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद का वितरण किया गया।



Source link