जबेरा में नरसिंह प्रगटोत्सव पर निकली शोभायात्रा: अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; बरगी हादसे की खबर सुन बीच में रवाना हुए मंत्री – Damoh News

जबेरा में नरसिंह प्रगटोत्सव पर निकली शोभायात्रा:  अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; बरगी हादसे की खबर सुन बीच में रवाना हुए मंत्री – Damoh News




दमोह जिले के जबेरा में गुरुवार रात भगवान नरसिंह प्रगटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन सिद्ध पीठ नरसिंह देवालय से शुरू हुई इस यात्रा में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, स्वामी रंजीतानंद सरस्वती महाराज सहित अनेक संत और आचार्य शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बरगी डैम हादसे की सूचना पर रवाना हुए मंत्री शोभायात्रा के बाद कार्यक्रमों के दौरान पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने और जनहानि की सूचना मिली। इस बड़ी दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री कार्यक्रम को बीच में छोड़कर तत्काल जबलपुर के लिए रवाना हो गए। अखाड़ों का शौर्य प्रदर्शन और धार्मिक अनुष्ठान शोभायात्रा के दौरान अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक लाठी कला और शौर्य का प्रदर्शन किया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस प्रगटोत्सव के उपलक्ष्य में प्राचीन नरसिंह मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और विद्वान आचार्यों के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए। संतों की उपस्थिति में हुआ विधिवत समापन मंत्री के प्रस्थान के बाद आनंद धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रंजीतानंद सरस्वती और दंडी स्वामी की उपस्थिति में शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link