बेगमगंज में धार्मिक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन: दामोदर यादव पर साधु-संतों के अपमान का आरोप; उग्र आंदोलन की चेतावनी – Raisen News

बेगमगंज में धार्मिक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन:  दामोदर यादव पर साधु-संतों के अपमान का आरोप; उग्र आंदोलन की चेतावनी – Raisen News




रायसेन जिले के बेगमगंज में देवी-देवताओं और साधु-संतों पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में गुरुवार दोपहर को दामोदर यादव का पुतला जलाया गया। बागेश्वर सुंदरकांड मंडल ग्रामीण सियावास ने बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी करते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दामोदर यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दामोदर यादव, जो आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और दलित पिछड़ा आदिवासी संगठन (DPAS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और साधु-संतों का अपमान करने का आरोप है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लगातार अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग
बागेश्वर सुंदरकांड मंडल के सदस्यों ने एसडीएम सौरभ मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दामोदर प्रसाद यादव के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, देवी-देवताओं का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की भी अपील की गई है। ज्ञापन सौंपने वाले सनातनधर्मियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।



Source link