डोली उठने से पहले उठी अर्थी, बेटे की शादी में बारातियों संग नाच रहे पिता की अचानक मौत, गम

डोली उठने से पहले उठी अर्थी, बेटे की शादी में बारातियों संग नाच रहे पिता की अचानक मौत, गम


Last Updated:

Shahdol News: Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक शादी कार्यक्रम के दौरान अपने बेटे की बारात में पिता बारातियों के साथ खुशी में नाचते-नाचते बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. जल्दी-जल्दी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Zoom

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक शादी कार्यक्रम के दौरान बेहद दुखद घटना सामने आई, जिसने खुशियों के माहौल को पल भर में मातम में बदल दिया. जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं अचानक एक ऐसी घटना हो गई, जिसने सभी को सकते में ला दिया. जानकारी के अनुसार, यह घटना गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा में हुई, जहां, ग्राम गजनी (जयसिंहनगर) से धरमदास परस्ते (50) अपने बेटे हरीश की बारात लेकर यहां आए थे. रातभर शादी की सभी रस्में खुशी-खुशी हुईं. परिवार और गांव के लोग जश्न में शामिल थे और माहौल पूरी तरह से रंग में रंगा था.

सुबह जब दुल्हन की विदाई की रस्म चल रही थी, तब आदिवासी परंपरा के अनुसार हल्दी-पानी की रस्म भी निभाई जा रही थी. इसी दौरान दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते बारातियों के साथ खुशी में नाच रहे थे. सभी लोग इस खुशी के पल का आनंद ले रहे थे, लेकिन तभी अचानक दूल्हे के पिता नाचते-नाचते बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के मिलते ही पूरे शादी समारोह में मौन हो गया. कुछ ही पलों पहले जहां खुशी का माहौल था, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें आने लगी.

बेटे पर टूटा दूखों का पहाड़
इस घटना का सबसे ज्यादा असर दूल्हे हरीश पर पड़ा, जो अपनी नई दुल्हन रीना को घर ले जाने के सपने देख रहा था, लेकिन उसी समय उसे अपने पिता की मौत की खबर मिली, जिससे उसकी खुशियां पल भर में टूट गईं. यह घटना पूरे गांव के लिए भी एक गहरा सदमा बन गई है. शादी के मौके पर हुई इस दुखदभरी घटना ने सभी को भावुक और परेशान कर दिया.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link