आगर मालवा जिले में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 5 बजे तनोडिया के पास हुई, जहां एक स्विफ्ट कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार देपाल सिंह (45 वर्ष), निवासी ताजपुर जंबूरा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो बच्चे, आरु (5 वर्ष) और भोला (14 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराया जाएगा।
Source link