प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के गृह ग्राम बोहरडा में उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के छोटे भाई विश्वनाथ पाटील उर्फ बाडू भाई का हाल ही में निधन हो गया था। इसी सिलसिले में दोनों मंत्री बोहरडा ग्राम पहुंचे। उपमुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री विजयवर्गीय ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर पहुंचकर उनके अनुज स्वर्गीय विश्वनाथ पाटील के निधन पर गहरी शोक संवेदना जताई। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।
Source link