कितनी है हार्दिक पांड्या की सालाना कमाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कितनी है हार्दिक पांड्या की सालाना कमाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक


होमखेलक्रिकेट

कितनी है हार्दिक पांड्या की सालाना कमाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Last Updated:

Hardik Pandya net worth: हार्दिक पांड्या आज ब्रांड जगत के चमकते सितारे हैं. वह लगभग 98 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. बीसीसीआई और आईपीएल के करोड़ों के अनुबंधों के साथ वे एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. लेकिन आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. लगातार हार और खुद के लचर प्रदर्शन ने उन्हें प्रशंसकों और आलोचकों के निशाने पर ला दिया है. यह कहानी उनकी व्यावसायिक सफलता और मैदान पर जारी उनके कठिन संघर्ष के बीच के विरोधाभास को उजागर करती है.

Zoom

हार्दिक पंड्या की नेटवर्थ लगभग 98 करोड़ है.

नई दिल्ली. हार्दिक पांड्या इस समय मुंबई इंडियंस की कप्तानी के कारण सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2026 का सीजन हार्दिक के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है. पांच बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की कमान जब से उनके हाथों में आई है, टीम का प्रदर्शन बेहद लचर रहा है. स्थिति यह है कि टीम ने शुरुआती आठ मैचों में से छह मैच गंवा दिए हैं. प्रशंसकों और क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच हार्दिक की कप्तानी, उनके फैसले और खुद उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है. जिस खिलाड़ी को ‘मैच विनर’ माना जाता था, उसका लय से बाहर होना न केवल उनके फैंस के लिए, बल्कि खुद मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है.

भले ही मैदान पर उनका बल्ला खामोश हो, लेकिन दुनिया की नजरों में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का ‘ब्रांड वैल्यू’ आज भी आसमान छू रहा है. उनकी फ्लैम्बॉयंट छवि और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता ने उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है. स्पोर्ट्स गियर से लेकर फैशन, बेवरेज और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स तक हार्दिक हर बड़े ब्रांड की पहली पसंद हैं. उनके पास मौजूद मल्टी-करोड़ ब्रांड डील इस बात का प्रमाण हैं कि वे केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक कॉर्पोरेट ब्रांड बन चुके हैं. पांड्या ब्रैंड से वह एक विज्ञापन के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ चार्ज करते हैं. उन्हें घड़ियों का काफी शौक है. पांड्या ने पिछले साल रिशा मिल्ल RM 56-03 ब्लू सफायर घड़ी अपनी कलाई पर बांधी थी, जिसकी कीमत 50 करोड़ से ज्यादा है. उनके पास रोलेक्स डायटोना की घड़ी और ऑडेमर्स पिगेट रॉयल ओक की भी घड़ी है.

हार्दिक पंड्या की नेटवर्थ लगभग 98 करोड़ है.

पंड्या को बीसीसीआई से 5 करोड़ सालाना सैलरी मिलती है
हार्दिक पांड्या की कमाई के मुख्य स्रोतों की बात करें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ उनका अनुबंध बेहद मजबूत है. टीम इंडिया के एक अहम सदस्य के रूप में, उनके पास ‘ग्रेड ए’ का कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे उन्हें सालाना 5 करोड़ सैलरी मिलती है. इसके अलावा इंटरनेशनल मैचों की फीस और परफॉर्मेंस बोनस उनकी कमाई में चार चांद लगाते हैं. पांड्या सालाना लगभग 22 करोड़ कमाते हैं. इसमें क्रिकेट के अलावा विज्ञापन की कमाई भी शामिल है.

पांड्या का आईपीएल में कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर रहा है
आईपीएल में भी उनकी कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर रहा है. गुजरात टाइटंस के साथ दो साल के सफल सफर के बाद, जब वे मुंबई इंडियंस में लौटे, तो फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए 2025 के सीजन के लिए 16.35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में रिटेन किया था. 2015 में अपने डेब्यू के बाद से उनकी आईपीएल कमाई लगातार बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सब आंकड़ों को जोड़कर देखा जाए तो 2025 तक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 91-98 करोड़ रुपये आंकी गई है.

लग्जरी लाइफस्टाइल और भविष्य की रणनीति
हार्दिक की आर्थिक संपन्नता उनके रहन-सहन में भी स्पष्ट दिखती है. वे लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं और उनका कार कलेक्शन इसका सबसे बड़ा सबूत है. उनके गैराज में विंटेज रोल्स-रॉयस जैसी क्लासिक कार से लेकर मर्सिडीज एएमजी जी63 (Mercedes AMG G63), पोर्शे केयेन (Porsche Cayenne) और रेंज रोवर (Range Rover) जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं. वे आलीशान जीवन जीते हैं और अपनी इसी छवि के कारण वे ब्रांडों की पहली पसंद बने रहते हैं. हालांकि, हार्दिक पांड्या केवल खर्च करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. वे एक दूरदर्शी निवेशक भी हैं. यह अच्छी तरह समझा जा सकता है कि खेल का करियर छोटा होता है और कभी भी खत्म हो सकता है. इसी सोच के साथ उन्होंने सक्रिय रूप से कई व्यवसायों में निवेश किया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link