Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर जिले के बडझिरी गांव के किसान देवीदास पुरुषोत्तम ने कम पढ़ाई के बावजूद खेती में नवाचार कर सफलता हासिल की है. उन्होंने अपने भाई की प्रेरणा से खेती शुरू की और आज 5 एकड़ जमीन पर कपास, गेहूं, चना, मक्का, केला और सब्जियों की मिश्रित खेती करते हैं. कम लागत में विविध फसलें उगाकर वे हर साल करीब 3 से 5 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं.
Mixed farming innovation: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान अक्सर नवाचार करते जाते हैं और किसानों का नवाचार ही उनकी आमदनी बढ़ा रही है. आज हम आपको बुरहानपुर जिले से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बडझिरी गांव के किसान की कहानी से रूबरू करा रहे हैं. उन्होंने कक्षा 5 वी तक पढ़ाई की है और जब उनका पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता था, तो उनके पिता और भाई से खेती करना सिखा. पिता की बताईं बारीकिया आज उनके बहुत काम आ रही है. बहुत कम लागत में 3 से 4 तरह की फसले लगाकर हर साल चार से ₹500000 की कमाई कर लेते हैं. उन्होंने कपास, गेहूं, चना के साथ-साथ सब्जी भाजी की खेती भी की है. उनके मुताबिक, यह प्रेरणा उन्हें भाई से मिली है.
किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब किसान देवीदास पुरुषोत्तम से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले वो दूसरों के यहां पर मजदूरी करने के लिए जाते थे. छोटे भाई से उन्हें खेती करने की प्रेरणा मिली और फिर खेती करना शुरू कर दिया. शुरुआती दौर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, मेहनत बहुत अधिक हो जाती थी और मुनाफा कम हो रहा था. उन्होंने बताया कि 5 एकड़ में खेती होती है और खेत में कपास, केला, मक्का, चना, गेहूं और सब्जी भाजी की खेती भी करते हैं. एक ही जमीन पर इतनी सारी फसले लगाता हैं, जिससे हर साल ₹500000 की कमाई हो जाती है और अपने क्षेत्र के 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं.
पांचवी तक की है पढ़ाई
किसान का कहना है कि उन्होंने कक्षा 5वी तक पढ़ाई की है और उसके बाद पढ़ाई लिखाई में रुचि नहीं थी. इसलिए वो दूसरों के यहां पर काम करने लग गए थे. माता-पिता खेती करते थे और जब वो दूसरों के यहां पर काम पर जाने लगे तब उनके छोटे भाई ने उनको खेती के लिए प्रेरित किया. तब से वो खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि 20 वर्षों से खेती कर रहे है. आज तीन से चार लाख रुपए की सालाना कमाई करते हैं और अपने क्षेत्र के 10 से 12 लोगों को रोजगार दे रहे हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें