ढाई लाख की रिश्वत में पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी सस्पेंड: बिल पास कराने के लिए मांगे थे 3.50 लाख रुपए; लोकायुक्त पुलिस ने किया था ट्रेप – Indore News

ढाई लाख की रिश्वत में पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी सस्पेंड:  बिल पास कराने के लिए मांगे थे 3.50 लाख रुपए; लोकायुक्त पुलिस ने किया था ट्रेप – Indore News



इंदौर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

.

निलंबित अधिकारियों में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयदेव गौतम, एसडीओ टीके जैन और सब इंजीनियर अंशु दुबे शामिल हैं। तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस इंदौर की ट्रैप कार्रवाई के बाद की गई है।

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे अधिकारी

लोकायुक्त टीम ने 21 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए जयदेव गौतम को पलासिया स्थित शासकीय आवास पर 1.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। वहीं एसडीओ टीके जैन को विभागीय कार्यालय परिसर में 1 लाख रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सब इंजीनियर अंशु दुबे ने भी 1 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन तय रकम से कम मिलने पर उसने रिश्वत नहीं ली।

बिल पास करने के बदले मांगी गई थी रिश्वत

यह मामला धार के ठेकेदार राजपाल सिंह पवार (संचालक, पटेल श्री इंटरप्राइजेस) की शिकायत पर सामने आया। पवार की फर्म ने वर्ष 2023 में करीब 4.73 करोड़ रुपए का सड़क निर्माण कार्य किया था। कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम बिल भुगतान के एवज में अधिकारियों ने 3.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर ट्रैप किया और दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय द्वारा विभाग को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर राज्य शासन ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

इस खबर को भी पढ़िए…

इंदौर में PWD के 3 अफसर रिश्वत लेते पकड़ाए

इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारी मंगलवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ाए हैं। पकड़े गए अधिकारियों के नाम जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link