सोनम रघुवंशी को भाई की दो टूक, बॉयफ्रेंड राज की जमानत पर जल्द फैसला

सोनम रघुवंशी को भाई की दो टूक, बॉयफ्रेंड राज की जमानत पर जल्द फैसला


Last Updated:

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को राहत मिलने के बाद अब उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. ऐसे में जल्द ही फैसला आ सकता है. इस बीच, सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद को पूरी प्रक्रिया से अलग बताते हुए मानसिक रूप से टूटने की बात कही है और गंभीर चिंता जताई है.

Zoom

सोनम रघुवंशी और प्रेमी राज कुशवाहा

इंदौर. इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद आज उसके प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. अब जल्द ही साफ हो जाएगा की सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज जेल में रहेगा या उसे भी जमानत मिल जाएगी. आरोप है कि राज और सोनम के संबंधों के चलते ही राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी.

आरोप है कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के बीच संबंध थे और इन्हीं संबंधों के चलते राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची गई थी. हालांकि, अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत तो दी है, लेकिन इसके साथ कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं. उनमें सबसे अहम है कि सोनम बिना अदालत की अनुमति के शिलांग जिले से बाहर नहीं जा सकेंगी. वह शिलांग में रहकर ही कोर्ट के आदेशों का पालन करेंगी.

सोनम से हमारा को रिश्ता नहीं-भाई
वहीं, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद उनके के भाई गोविंद रघुवंशी का बयान भी पहली बार सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि जमानत में उनका कोई हाथ नहीं और वह अपनी बहन से कोई संबंध नहीं रखना चाहते. वह मानसिक रूप से टूट चुके हैं और उन्होंने केस के लिए कोई निजी वकील भी नहीं किया है. जमानत पूरी तरह न्यायालय की प्रक्रिया के तहत हुई है और पिता कानून की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पहुंचे वहां गए थे. गोविंद ने कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जार है और वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो सकते हैं.

सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा का परिवार कोर्ट के फैसले से काफी नाराज है और मां उमा रघुवंशी खुद को संभाल नहीं पा रही हैं. उन्होंने कहा कि वह इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगी और वह हाईकोर्ट तक जाएंगी. उनका कहना था कि वह बेटे को न्याय दिलान के लिए हर संभव कोशिश करेंगी और लड़ाई लड़ेगी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link