पत्नी के ससुराल नहीं आने से पति ने लगाई फांसी: फोन पर बातचीत कर किया था मना, सरपंच ने दरवाजा खोला तो फंदे पर देखा – Anuppur News

पत्नी के ससुराल नहीं आने से पति ने लगाई फांसी:  फोन पर बातचीत कर किया था मना, सरपंच ने दरवाजा खोला तो फंदे पर देखा – Anuppur News




अनूपपुर जिले के केकरपानी गांव में बुधवार शाम एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गेंदलाल कोल (35) ने पत्नी के मायके से वापस आने मना करने के बाद यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, गेंदलाल कोल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी वेंकटनगर स्थित अपने मायके में थी। मृतक 20 अप्रैल को उसे एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साथ ले गया था, लेकिन कार्यक्रम के बाद वह अकेला ही केकरपानी लौटा था। पत्नी के ससुराल आने से मना करने पर लगाई फांसी मृतक शराब पीने का आदी था। बुधवार शाम भी मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात कर रहा था और उसे केकरपानी वापस आने के लिए कह रहा था। पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर गेंदलाल अपने घर के अंदर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच को सूचना दी। सरपंच ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला तो गेंदलाल को फांसी के फंदे पर लटका पाया। सरपंच ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मर्ग कायम किया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। आज गुरुवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।



Source link