NEET (UG) 2026 परीक्षा 3 मई को: इंदौर में 57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा स्टूडेंट; परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासन उपलब्ध कराएगा बसें – Indore News

NEET (UG) 2026 परीक्षा 3 मई को:  इंदौर में 57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा स्टूडेंट; परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासन उपलब्ध कराएगा बसें – Indore News




NEET (UG) 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। पिछले साल खराब मौसम से आई बाधाओं को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जिले में इस बार कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,160 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए AICTSL की विशेष बसें चलाई जाएंगी। ये बसें सुबह 9 बजे से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी। चार प्रमुख रूट सांवेर, आईआईटी सिमरोल, आईआईएम और महू पर बसों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा समाप्ति के बाद शाम 5 बजे से वापसी के लिए भी बसें उपलब्ध रहेंगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जबकि उड़नदस्ते लगातार निगरानी करेंगे। परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। पांच प्रमुख केंद्रों पर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर जनरेटर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में परीक्षा प्रभावित न हो। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।



Source link