पहले ही शतक को दोहरे शतक में बदला, 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम ये खास रिकॉर्ड

पहले ही शतक को दोहरे शतक में बदला, 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम ये खास रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

पहले ही शतक को दोहरे शतक में बदला, 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम ये खास रिकॉर्ड

Last Updated:

Indian Cricket Records: भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ चार ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में पहला शतक बनाया और इसी पारी को आगे बढ़ाते हुए डबल या ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी. इसमें सिर्फ एक ही बल्लेबाज ऐसा है, जिसने अपने पहले शतक को तिहरा शतक में बदलने का कारनामा किया. 1965 में दिलीप सरदेसाई ने पहली बार इस उपलब्धि को नाम किया था. वहीं, पिछली बार 2019 में ऐसा देखने को मिला.

Zoom

करुण नायर और विनोद कांबली.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ा सपना होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने पहले ही शतक को बड़ी पारी में तब्दील करते हुए डबल या ट्रिपल सेंचुरी ठोक डाली. भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने रनों का अंबार लगाया है, लेकिन एक बेहद खास रिकॉर्ड ऐसा है जिसमें ये दोनों भी शामिल नहीं हैं. ​हम बात कर रहे हैं अपने पहले टेस्ट शतक को सीधे दोहरे या तिहरे शतक में बदलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की. भारत के लिए अब तक केवल चार ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने जब अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा, तो उसे 200 या 300 रनों के पार ले जाने में कामयाब रहे. आइए जानते हैं इन चार खिलाड़ियों के बारे में…

​दिलीप सरदेसाई
​इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का आता है. सबसे पहले इसी दिग्गज ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले शतक को डबल सेंचुरी में बदलने का कारनामा किया था. उन्होंने साल 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में कमाल की पारी खेली. सरदेसाई ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया और उसे 200 रनों की नाबाद पारी में बदल दिया. वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे. ये कारनामा दोहराने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विनोद कांबली. दशकों बाद नाइंटीज में ऐसा देखने को मिला.

विनोद कांबली
​सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेलते हुए कांबली ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया. उन्होंने इसे महज शतक तक सीमित नहीं रखा और 224 रनों की शानदार पारी खेली. दिलचस्प बात यह है कि इसके तुरंत बाद अगले ही मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक और दोहरा शतक (227) जड़ा था.

करुण नायर
​करुण नायर का नाम इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला और ऐतिहासिक है. 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में करुण नायर ने न केवल अपने पहले शतक को दोहरे शतक में बदला, बल्कि उसे तिहरे शतक (303)* तक ले गए. वे वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने और अपने पहले ही शतक के रूप में तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के चंद बल्लेबाजों में शामिल हुए. हालांकि, उन्हें इस प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने के लिए 9 साल लग गए. 2025 में उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए गई भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली.

मयंक अग्रवाल
​इस क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं. साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में मयंक ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और 215 रनों की मैराथन पारी खेलकर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया. सचिन तेंदुलकर (6 दोहरे शतक) और विराट कोहली (7 दोहरे शतक) ने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 200 का आंकड़ा पार किया है, लेकिन इन दोनों दिग्गजों ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक बनाने के काफी समय बाद दोहरा शतक लगाया था.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link